JCAPL CRICKET : जेसीएपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट टेल्को में 8-9 फरवरी को

JAMSHEDPUR SPORTS NEWS CRICKT: जमशेदपुर चार्टर्ड अकाउंटेंट्स सोसाइटी (जेसीएस) की ओर से जेसीएपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन होगा.

जमशेदपुर. जमशेदपुर चार्टर्ड अकाउंटेंट्स सोसाइटी (जेसीएस) की ओर से शहर के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के लिए दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट जेसीएपीएल 2025 का आयोजन 8 और 9 फरवरी को ट्यूब मेकर्स क्लब, टेल्को में किया जाएगा. टूर्नामेंट में जमशेदपुर के लगभग 100 चार्टर्ड अकाउंटेंट्स हिस्सा लेंगे. इसमें 6 पुरुषों की और 2 महिलाओं की टीम शामिल है. यह पहली बार होगा जब महिला चार्टर्ड अकाउंटेंट्स भी क्रिकेट के मैदान में उतरेंगी. टूर्नामेंट में दलमा डायनामाइट्स, डिमना ड्यूक्स, जमशेदपुर जुबिलियंट्स, कालीमाटी राजा, स्टील स्मैशर्स, टाटा टाइटन्स, जुबिली क्वींस (महिला टीम) व जमशेदपुर दिवस (महिला टीम) की टीम हिस्सा ले रही है. यह जानकारी बुधवार को प्रेस वार्ता में संयोजक सीए सुगम सरायवाला और मीडिया प्रभारी सीए रवि गुप्ता ने दी. इस अवसर पर सीए रमाकांत गुप्ता, सीए अनिल अग्रवाल, सीए दया शंकर, सीए धीरज कुमार, सीए राकेश रोशन झा सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >