Jamshedpur News : सोनारी : कार वॉशिंग करने वाले युवक ने फ्लैट में की चोरी, चेक से ₹22 हजार भी निकाले, ऐसे धराया

Jamshedpur News : सोनारी कागलनगर रानी सती अपार्टमेंट निवासी तारिक हुसैन के फ्लैट का ताला तोड़कर गहना समेत 50 हजार रुपये नगद समेत चेकबुक व अन्य कागजात की चोरी हो गयी.

शिकायत मिलने के 24 घंटे के अंदर पुलिस ने किया उद्भेदन, चोरी हुए गहने व रुपये बरामद

Jamshedpur News :

सोनारी कागलनगर रानी सती अपार्टमेंट निवासी तारिक हुसैन के फ्लैट का ताला तोड़कर गहना समेत 50 हजार रुपये नगद समेत चेकबुक व अन्य कागजात की चोरी हो गयी. घटना 22 से 27 सितंबर के बीच की है. इस संबंध में 27 सितंबर की शाम तारिक हुसैन की पत्नी सना शगुफ्ता ने सोनारी थाना में केस दर्ज करायी. शिकायत मिलने के महज 24 घंटे के अंदर पुलिस ने चोर को गिरफ्तार कर लिया. सीसीटीवी फुटेज की जांच में पुलिस को युवक की तस्वीर मिली. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी शुभम कुमार को गिरफ्तार किया. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार शुभम कुमार वाहनों की साफ-सफाई का काम करता है. इसी दौरान उसने गत 22 सितंबर को सना को फोन कर बताया कि दुर्गा पूजा को लेकर वॉशिंग का ऑफर चल रहा है.

जिसके तहत महज 9 रुपये में ही वाहन की वॉशिंग की जा रही है. जिसके बाद सना राजी हो गयी. शुभम को सफाई के दौरान कार में घर की चाबी मिली. इस बीच सना परिवार के साथ घर से बाहर चली गयी. जिसके बाद शुभम ने उक्त चाबी से घर का ताला खोलकर गहना, रुपये व कागजात की चोरी ली. इसके बाद शुभम ने सना की एसबीआई बैंक के चेक के जरिये खाता से 22 हजार रुपये भी निकाल लिया. पुलिस ने गिरफ्तार शुभम के पास से तीन जोड़ा चांदी का पायल, एक जोड़ा चांदी की बिछिया, एसबीआई और एक्सिस बैंक का चेकबुक के अलावा 22 हजार रुपये नगद भी बरामद किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >