कदमा में युवक पर धारदार हथियार से हमला, मुख्य आरोपी गिरफ्तार.. जानें पूरा मामला

शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर-2 में पुराने विवाद को लेकर एक युवक पर धारदार हथियार से हमला हुआ. लिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मो. दिलरेज को गिरफ्तार किया.

जमशेदपुर: कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर-2 में पुराने विवाद को लेकर एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी मो. दिलरेज को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अनुसंधान टीम (एसआइटी) का गठन किया गया है. पुलिस टीम लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.

दरवाजा धकेलकर मारपीट करने पहुंचे थे आरोपी

पुलिस के अनुसार, शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर-2 निवासी 23 वर्षीय मो. कासिम के घर पर पुराने विवाद को लेकर मो. दिलरेज (24), मो. दिलशान, जीसान (25) और मो. तसिम पहुंचे थे. आरोपियों पर कासिम के साथ मारपीट करने के लिए उसके घर का दरवाजा धकेलने का आरोप है. इसी दौरान कासिम का दोस्त मो. कैफ (24) वहां पहुंच गया. इसके बाद आरोपियों ने कैफ के सिर और कंधे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

एमजीएम अस्पताल में कराया गया इलाज

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल मो. कैफ को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा. इलाज कराने के बाद कैफ थाना पहुंचा और पुलिस को लिखित आवेदन दिया. आवेदन के आधार पर कदमा थाना में मामला दर्ज किया गया. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मारपीट और हमला करने के आरोप में मुख्य आरोपी मो. दिलरेज को गिरफ्तार कर लिया.

अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी

पुलिस ने मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसआइटी का गठन किया है. टीम लगातार छापेमारी कर रही है. पुलिस के अनुसार, घटना में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है. मामले में कदमा थाना कांड संख्या 99/2026 दर्ज किया गया है. पुलिस ने बीएनएस की धारा 126(2), 109(1) और 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shyam narayan jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >