जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी ने बदले कई विभागों के नाम, देखें नई लिस्ट

जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में झारखंड स्टेट यूनिवर्सिटी एक्ट-2026 के तहत बड़ा फेरबदल किया गया है. विश्वविद्यालय ने तत्काल प्रभाव से 5 विभागों के नामों में बदलाव की अधिसूचना जारी की है. जानिए किन विभागों के नाम बदले हैं और उनके अंतर्गत कौन से कोर्स संचालित होंगे.

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में नये झारखंड स्टेट यूनिवर्सिटी एक्ट-2026 के तहत एक संगठनात्मक बदलाव किया गया है. विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित होने वाले कई विभागों के नामों में तत्काल प्रभाव से बदलाव किये गए है. इस संबंध में विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से विधिवत अधिसूचना जारी कर दी गयी है. यह अधिसूचना प्रभारी कुलसचिव (रजिस्ट्रार) डॉ सलोमी कुजूर के हस्ताक्षर से जारी हुई है जिसे तत्काल प्रभाव से लागू माना जायेगा.

किन विभागों के बदले नाम ?

क्रम संख्यापुराना विभाग का नामनया विभाग का नामविभाग के अंतर्गत संचालित पाठ्यक्रम
1डिपार्टमेंट ऑफ बीसीए एंड एमसीएडिपार्टमेंट ऑफ कंप्यूटर साइंसबीसीए, एमसीए और बीटेक (सीएस)
2डिपार्टमेंट ऑफ बीबीए एंड एमबीएडिपार्टमेंट ऑफ मैनेजमेंट एंड एंटरप्रेन्योरशिपबीबीए और एमबीए
3डिपार्टमेंट ऑफ बायोटेक्नोलॉजीडिपार्टमेंट ऑफ बायोटेक्नोलॉजीबीएससी बायोटेक्नोलॉजी और एमएससी बायोटेक्नोलॉजी
4डिपार्टमेंट ऑफ एजुकेशनडिपार्टमेंट ऑफ एजुकेशनबीएड, एमएड और बीपीएड
5डिपार्टमेंट ऑफ लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंसडिपार्टमेंट ऑफ लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंसएम लिब एससी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rima rani dey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >