गुरुवार को होगा भोग का वितरण
Jamshedpur News:
बिरसानगर जोन नंबर-2 बी कारगिल बस्ती में कारगिलेश्वर महादेव शिव मंदिर में इस वर्ष महिलाओं ने धूमधाम से शिव पूजा की. महिलाओं द्वारा आपसी सहयोग से पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद का वितरण किया गया. वहीं, शिव चर्चा भी की गयी. मंदिर कमेटी की अध्यक्ष सुमित्रा सरकार ने बताया कि पूर्व में महाशिवरात्रि में पुरुषों द्वारा पूजा की तैयारी की जाती थी, लेकिन इस वर्ष हम महिलाओं ने पूजा-अर्चना करने की ठानी है. महाशिवरात्रि के अवसर पर महिलाओं द्वारा बस्तीवासियों के सहयोग से पूजा-अर्चना की गयी है. पूजा करने के बाद प्रसाद व खीर का वितरण किया गया. गुरुवार को भोग का वितरण किया जायेगा. पूजा कमेटी में महिलाओं को ही शामिल किया गया है. जिसमें अध्यक्ष सुमित्रा सरकार, सचिव सरोजिनी साहु, कोषाध्यक्ष सोमवारी कर्मकार के अलावा सदस्य सोनामनी महतो, पूजा चंद्रा, कुंती गोराई, मुस्कान कर्मकार, सोना पाल, आरती गोस्वामी के अलावा बस्ती की महिलाएं शामिल हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
