सुपर लीग में जमशेदपुर महिला अंडर-19 टीम हारी

हजारीबाग में खेले जा रहे जेएससीए अंडर-19 अंतर जिला महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के सुपर लीग मैच में धनबाद की टीम ने जमशेदपुर को 60 रन से शिकस्त दी

जमशेदपुर. हजारीबाग में खेले जा रहे जेएससीए अंडर-19 अंतर जिला महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के सुपर लीग मैच में धनबाद की टीम ने जमशेदपुर को 60 रन से शिकस्त दी. जमशेदपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में पांच विकेट पर 232 रन बनाये. आनंदिता किशोर ने 135 रनों की शानदार पारी खेली. जवाब में जमशेदपुर की टीम 46.4 ओवर में 172 रन पर सिमट गयी. अनुष्का परमार ने 36 रनों का योगदान दिया. धनबाद की लक्ष्मी नेहा कुमारी ने तीन, लक्ष्मी पूर्ति व आनंदिता किशोर ने दो-दो विकेट लिये. आनंदिता किशोर को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >