Jamshedpur News : बच्चा चोर के संदेह में दो महिलाओं की पिटाई, भीड़ से बचाकर थाना ले गयी पुलिस

मानगो थानांतर्गत कुंवर बस्ती में बच्चा चोर के संदेह में स्थानीय लोगों ने दो महिलाओं की पिटाई कर दी. सूचना मिलने पर पहुंची मानगो थाना की पुलिस ने लोगों को शांत कराया और महिलाओं को भीड़ से छुड़ाकर थाना ले गयी

हिरासत में लेकर दोनों महिलाओं से की जा रही पूछताछ

Jamshedpur News :

मानगो थानांतर्गत कुंवर बस्ती में बच्चा चोर के संदेह में स्थानीय लोगों ने दो महिलाओं की पिटाई कर दी. सूचना मिलने पर पहुंची मानगो थाना की पुलिस ने लोगों को शांत कराया और महिलाओं को भीड़ से छुड़ाकर थाना ले गयी, जहां दोनों महिलाओं से पूछताछ की जा रही है. घटना रविवार सुबह की है.घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कुंवर बस्ती निवासी बालेश्वर बेरा रविवार की सुबह जब सो कर उठे, तो देखा कि दो महिलाएं उनके बच्चे को अपने साथ लेकर जाने का प्रयास कर रही है. यह देख बालेश्वर ने हल्ला मचाना शुरू कर दिया. बच्चा चोर की बात सुनकर आसपास के सभी लोग जुट गये. लोगों ने दोनों महिलाओं को पकड़ लिया. कुछ महिलाओं ने दोनों के साथ मारपीट भी की. फिलहाल पुलिस दोनों महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

वर्जन…

दोनों महिलाएं किस उद्देश्य से घर में घुसी थीं. इसका कारण अब तक पता नहीं चल पाया है. पूछताछ और जांच के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति सामने आयेगी. किसी भी घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दें. लोग अफवाह से बचें और कानून अपने हाथ में न लें.

नित्यानंद कुमार, थाना प्रभारी, मानगोB

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajesh singh

राजेश कुमार सिंह, 19 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे है. कटिहार जिला के मनिहारी अनुमंडल से प्रिंट के साथ डिजिटल में तीन वर्षों से कार्य कर रहे हैं. राजनीति, समाजिक क्षेत्र में गहरी रूचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >