जमशेदपुर पश्चिम विस से मंत्री के नाम पर लगाये गये साइन बोर्ड व पट्टों को हटाने की मांग

Demand to remove these sign boards and boards in the name of minister from Jamshedpur West Vis

जमशेदपुर.

सर्वदलीय जन एकता मंच ने भारत सरकार मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को पत्र भेजकर जमशेदपुर पश्चिम विस से मंत्री के नाम पर लगाये गये साइन बोर्ड व पट्टों को हटाने की मांग की. पत्र में विधायक सरयू राय के संबंध विधानसभा में मुद्दा उठाने व सरकार के दिये गये जवाब का हवाला दिया. इसमें जमशेदपुर अक्षेस द्वारा ऐसे किसी बोर्ड या पट्ट को नहीं लगाने की बात कही थी. चूंकि लोकसभा चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू है. इस कारण ऐसे बोर्ड या पट्टा को लेकर नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी. यह जानकारी सर्वदलीय जन एकता मंच के संयोजक संजीव आचार्या ने दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >