Jamshedpur Weather: जमशेदपुर में भारी बारिश के बाद स्वर्णरेखा और खरकई खतरे के निशान से ऊपर, अलर्ट जारी

Jamshedpur Weather: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में लगातार दो दिन तक हुई भारी बारिश के बाद जमशेदपुर की दोनों नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रहीं हैं. इसके बाद जिला प्रशासन की ओर से अलर्ट जारी कर दिया गया है. नदियों के किनारे रहने वाले लोगों से सतर्क रहने की अपील की गयी है. आज पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम के सभी स्कूल बंद रहे.

Jamshedpur Weather: पूर्वी सिंहभूम में हुई भारी बारिश के बाद स्वर्णरेखा और खरकई नदियां उफान पर हैं. दोनों नदियों में पानी खतरे के निशान से ऊपर बहने लगी हैं. इसलए बृहस्पतिवार को अलर्ट जारी किया गया. प्रशासन की ओर से एक बयान जारी कर कहा गया कि दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते नदियों का जलस्तर बढ़ गया है. हालांकि, सुबह से बारिश नहीं हुई है.

आदित्यपुर में खरकई का जलस्तर 129.96 मीटर

बयान में बताया गया है कि जमशेदपुर से सटे आदित्यपुर पुल पर खरकई नदी का जलस्तर 129.96 मीटर है. खतरे का निशान 129 मीटर पर है. मानगो पुल के पास स्वर्णरेखा नदी 121.64 मीटर पर बह रही है, जबकि खतरे का निशान 121.50 मीटर है.

नदियों के आसपास रह रहे लोगों से सतर्क रहने की अपील

पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने नदियों के आसपास रहने वाले लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. वहीं, बागबेड़ा महानगर विकास समिति के अध्यक्ष सुबोध झा ने बताया कि बारिश के कारण बागबेड़ा के निचले इलाकों में कुछ घरों में पानी भर गया है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

जमशेदपुर में अब तक हो चुकी है 899.9 मिमी बारिश

जमशेदपुर में भारी बारिश के बाद के हालात देखते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर पूरे जिले में सभी स्कूल बंद हैं. जमशेदपुर में इस मानसून के सीजन में अब तक सबसे ज्यादा 899.9 मिलीमीटर वर्षा हो चुकी है, जो सामान्य से 159 फीसदी से अधिक है.

इसे भी पढ़ें

झारखंड की ओर बढ़ रहा लो प्रेशर एरिया, 5 जिलों में भारी बारिश-वज्रपात का अलर्ट, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम के सभी स्कूल बंद

पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में क्यों नहीं आयीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी?

पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में झारखंड को विशेष सहायता और योजनाओं की मिल सकती है सौगात

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >