Jamshedpur News : टेंपो समेत ढ़ाई लाख की शराब के साथ दो गिरफ्तार

Jamshedpur News : कमलपुर में पुलिस ने शनिवार की रात टेंपो समेत दो युवकों को गिरफ्तार किया.

Jamshedpur News :

कमलपुर में पुलिस ने शनिवार की रात टेंपो समेत दो युवकों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने टेंपो से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की. रविवार को केस का उद्भेदन करते हुये ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने पत्रकारों को बताया कि शनिवार को गुप्त सूचना मिली कि टेंपो में अवैध रूप से शराब शहर लाया जा रहा है. जिसके बाद टीम गठित कर छापेमारी कर टेंपो को जब्त किया गया. पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार युवकों में मानगो दाईगुट्टू धोबी लाइन निवासी शक्ति साव और मानगो डिमना रोड शंकोसाई रोड नंबर- एक निवासी बापी पांडा उर्फ बुधदेव पांडा शामिल है. छापामारी के क्रम में पुलिस ने टेंपो से 13 पेटी में ब्लैक हॉर्स कंपनी की 156 बोतल शराब को जब्त की. जिसकी बाजार में कीमत करीब 2.50 लाख रुपये आंकी गयी. इस मामले में शराब सप्लायर भगना की तलाश पुलिस कर रही है. पूछताछ के बाद गिरफ्तार युवकों को जेल भेज दिया गया है.

एमजीएम : शराब अड्डा पर पुलिस का छापा, संचालक फरार

जमशेदपुर.

एमजीएम थाना की पुलिस ने शनिवार को डालापानी, शिलपहाड़ी और कोलाझोर में चल रहे शराब अड्डा पर छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में महुआ शराब जब्त किया. हालांकि संचालक को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी. इस मामले में एमजीएम थाना में पदस्थापित एसआई पंचम तिग्गा ने एमजीएम थाना में शिलपहाड़ी निवासी शराब विक्रेता अवधेश टुडू, कोलाझोर के रघु टुडू और मोहाजोबी के सुकू कर्मकार के खिलाफ अवैध रूप से शराब बिक्री की प्राथमिकी दर्ज करायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >