ट्रैफिक चेकिंग के दौरान बाइक सवार और ट्रैफिक पुलिस के जवान के बीच जमकर मारपीट, जानें क्या लगाया आरोप

जमशेदपुर के साकची में ट्रैफिक चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार और पुलिसकर्मी के बीच जमकर मारपीट हुई. बाइक सवार ने पुलिस पर छिपकर चेकिंग करने का आरोप लगाया, जिससे हादसा हुआ. वहीं, पुलिसकर्मी ने गाली-गलौज और चोट लगने का दावा किया है. इस घटना ने ट्रैफिक चेकिंग के तरीकों पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

जमशेदपुर : साकची स्थित शॉपर स्क्वायर के पास रविवार की सुबह करीब 11:30 बजे ट्रैफिक चेकिंग के दौरान हंगामा हो गया. ट्रैफिक पुलिस के जवान हरे किशन यादव और बाइक सवार युवक के बीच जमकर मारपीट हो गई. बाइक सवार युवक ने आरोप लगाया कि पुलिस छिपकर चेकिंग की जा रही थी. अचानक ट्रैफिक पुलिस के जवान बाइक के आगे आ गये. इस कारण हादसा हो गया. हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों और बाइक सवारों ने जमकर बवाल काटा.

चेकिंग के दौरान गिरने से घायल युवक.

बाइक के सामने अचानक आया ट्रैफिक पुलिस का जवान

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक पर सवार दो लोग तेज गति से आ रहे थे. इसी दौरान ट्रैफिक पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया. बाइक के सामने अचानक पुलिस के जवान के आने के कारण बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर गए. बाइक सवारों के गिरने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी और कुछ देर तक हंगामा होता रहा.

हंगामा के दौरान लगी लोगों की भीड़.

छिपकर चेकिंग करने का लगाया आरोप

हादसे के बाद बाइक सवार युवक ने ट्रैफिक पुलिस पर छिपकर चेकिंग करने का आरोप लगाया. उनका कहना था कि सड़क किनारे इस तरह छिपकर चेकिंग करने के कारण वाहन चालकों को अचानक पुलिस नजर आती है, जिससे हादसे की स्थिति पैदा हो सकती है.

ट्रैफिक पुलिस जवान हरे किशन यादव ने लगाया गाली-गलौज का आरोप.

ट्रैफिक पुलिस के जवान ने लगाया गाली-गलौज का आरोप

वहीं, इस मामले में ट्रैफिक पुलिस के जवान हरे किशन यादव ने आरोप लगाया कि बाइक सवारों की ओर से उनके साथ गाली-गलौज की गयी. उन्होंने बताया - इस दौरान उन्हें चोट भी लगी है और उनका हाथ फ्रैक्चर हो गया है. घटना के बाद कुछ देर तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. चेकिंग को लेकर बाइक सवारों और ट्रैफिक पुलिस के बीच कहासुनी भी हुई. मामले को लेकर दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग आरोप लगाये गये हैं.

चेकिंग के तरीके पर उठे सवाल

घटना के बाद सड़क पर ट्रैफिक चेकिंग के तरीके को लेकर सवाल खड़े हो गये हैं. बाइक सवारों का आरोप है कि अचानक रोकने के प्रयास से हादसा हुआ, जबकि पुलिसकर्मी का कहना है कि चेकिंग के दौरान उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया और वह घायल हो गये. फिलहाल घटना के बाद मौके की स्थिति सामान्य हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By साहिल अस्थाना

साहिल अस्थाना पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पत्रकारिता के दौरान उन्होंने विभिन्न विषयों पर खबरों को कवर करते हुए जमीनी स्तर की रिपोर्टिंग और समाचार लेखन का अनुभव हासिल किया है. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल से बतौर कंटेंट राइटर जुड़े हुए हैं. अपने वर्तमान कार्यक्षेत्र में वह मुख्य रूप से जमशेदपुर और इसके आसपास के क्षेत्रों से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को कवर करते हैं. समाचारों को सरल, तथ्यपरक और पाठकों के लिए प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >