Jamshedpur News : पब्लिक सर्विस अवॉर्ड से सम्मानित हुए एसएसपी किशोर कौशल

Jamshedpur News : आइआइएमसी एलुमनी एसोसिएशन के वार्षिक कनेक्शन्स मीट में नौवें इमका अवॉर्ड्स के विजेताओं के नाम का ऐलान नयी दिल्ली में आयोजित समारोह में किया गया.

आइआइएमसी एलुमनी एसोसिएशन के वार्षिक कनेक्शन्स मीट में नौवें इमका अवॉर्ड्स समारोह का नई दिल्ली में हुआ आयोजन

Jamshedpur News :

आइआइएमसी एलुमनी एसोसिएशन के वार्षिक कनेक्शन्स मीट में नौवें इमका अवॉर्ड्स के विजेताओं के नाम का ऐलान नयी दिल्ली में आयोजित समारोह में किया गया. जिसमें पूर्वी सिंहभूम के एसएसपी किशोर कौशल को पब्लिक सर्विस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. इसके अलावे गूंज के संस्थापक अंशु गुप्ता और लेखक-पत्रकार नीलेश मिश्रा को एलुमनी ऑफ द इयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. सर्वप्रिया सांगवान को जर्नलिस्ट ऑफ द इयर का पुरस्कार दिया गया. समारोह में आइआइएमसी से 25 साल पहले पास हुए लगभग 80 पूर्व छात्र-छात्राओं को सिल्वर जुबली सम्मान भी दिया गया.

पूर्वी सिंहभूम के एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि इमका अवॉर्ड्स का आयोजन प्रत्येक वर्ष किया जाता है. इसके तहत मूल रूप से पत्रकारिता के क्षेत्र में बेहतर काम करने वालों को सम्मानित किया जाता है. इसके साथ ही कुछ श्रेणी वैसे भी बनाये गये हैं, जो सीधे तौर पर पत्रकारिता से नहीं जुड़ कर समाज और जनता के लिए बेहतर काम करते हैं. जिसमें सोशल सर्विसेज और पब्लिक सर्विसेज समेत और भी कुछ श्रेणी को शामिल किया गया है. इस वर्ष आइआइएमसी एलुमनी एसोसिएशन के वार्षिक कनेक्शन्स मीट में पब्लिक सर्विस अवॉर्ड के लिए मुझे चयनित किया गया था. इस मौके पर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन के कई पूर्ववर्ती छात्र-छात्राएं शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >