Jamshedpur news: बाढ़ पीड़ितों के बीच बांटे 1000 ब्रेड के पैकेट, सफाई व ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव का निर्देश

जमशेदपुर के बागबेड़ा में बाढ़ का पानी उतरने के बाद राहत कार्य में तेजी लाई गई है. विधायक संजीव सरदार के निर्देश पर बाढ़ प्रभावितों के बीच ब्रेड का वितरण किया गया और संक्रमण से बचाव के लिए ब्लीचिंग पाउडर व सफाई के आदेश दिए गए हैं.

जमशेदपुर: बागबेड़ा स्थित नया बस्ती में बाढ़ का पानी उतरने के बाद राहत कार्य तेज कर दिया गया है. विधायक संजीव सरदार के निर्देश पर झारखंड मुक्ति मोर्चा की प्रखंड कमेटी की ओर से बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच करीब 1000 पैकेट ब्रेड का वितरण किया गया. झामुमो प्रखंड सचिव जगत मरांडी ने बताया कि विधायक संजीव सरदार बाढ़ की स्थिति को लेकर लगातार उपायुक्त समेत संबंधित अधिकारियों के संपर्क में थे. पानी उतरने के बाद प्रभावित इलाकों में संक्रमण का खतरा देखते हुए. ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराने, साफ-सफाई कराने और पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं.

उन्होंने कहा कि बाढ़ से प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाना प्राथमिकता है. पानी पूरी तरह उतरने के बाद बस्ती में गंदगी और कचरे की सफाई कराकर लोगों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है. साथ ही,मौसम की स्थिति को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है. जहां विधायक प्रतिनिधि के तौर पर तरुण सरदार, प्रखंड अध्यक्ष बहादुर किस्कू, जगत मारडी, पूर्व जिला परिषद किशोर यादव, पप्पू उपाध्याय, मनोज नाह, मुखिया मायावती टुडू, पिंटू कुमार, संजय कुमार, नीत सरकार, द्रौपदी मुंडा, पार्टी के अन्य लोग उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By भूमि शर्मा

भूमि शर्मा पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के साथ बतौर कंटेंट राइटर जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में वह मुख्य रूप से जमशेदपुर और उसके आसपास के क्षेत्रों की खबरों को कवर करती हैं. इससे पहले वह एजुकेशन बीट और झारखंड बीट पर भी काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने शैक्षणिक बदलावों और राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर लेखन किया है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >