जमशेदपुर : जमशेदपुर पुलिस का दावा है कि डायल 112 पर शिकायत मिलने के महज 8.42 मिनट में पुलिस घटनास्थल पर पहुंच जाती है. साथ ही शिकायत का पूर्ण रूप से निवारण भी कर दिया जाता है. जिला पुलिस की मानें, तो अगस्त माह में डायल 112 में कुल 1746 शिकायतें मिली थी. इसका संपूर्ण निवारण कर दिया गया है. वहीं, शिकायत के आधार पर 17 केस अलग- अलग थाना में दर्ज किया गया, वहीं दो अस्वाभाविक मौत (यूडी) केस भी दर्ज किया गया है.
जिला पुलिस ने ये स्लोगन किया जारी
जिला पुलिस ने एक स्लोगन जारी किया है, मुसीबत में घबरायें नहीं, 112 डायल करें, जमशेदपुर पुलिस आपकी सहायता में तत्पर है. डायल 112 पर मिलने वाले सभी शिकायत की लगातार समीक्षा की जाती है. सड़क दुर्घटना हो या आपराधिक वारदात और या फिर घरेलू हिंसा की घटना होने पर तत्काल 112 डायल करें. पुलिस आपकी सहायता के लिये तत्पर रहेगी.
सड़क हादसा हो या घरेलू हिंसा, तुरंत करें कॉल
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सड़क दुर्घटना, आपराधिक वारदात, घरेलू हिंसा या किसी भी ऐसी परिस्थिति में जहां तत्काल पुलिस सहायता की जरूरत हो, बिना घबराए 112 डायल करें. जिला पुलिस का कहना है कि डायल 112 पर मिलने वाली हर शिकायत की लगातार समीक्षा की जाती है, ताकि जरूरत के मुताबिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके.
