Nikhil barla football: जेएफसी के निखिल बारला ने जिंबाब्वे के खिलाफ किया डेब्यू

जेएफसी के युवा मिडफील्डर निखिल बारला रविवार को लंदन में खेले गये यूनिटी कप फुटबॉल टूर्नामेंट में पहली भारतीय टीम के नीली जर्सी में मैदान में उतरे.

जमशेदपुर. जेएफसी के युवा मिडफील्डर निखिल बारला रविवार को लंदन में खेले गये यूनिटी कप फुटबॉल टूर्नामेंट में पहली भारतीय टीम के नीली जर्सी में मैदान में उतरे. उन्होंने जिंबाब्वे के खिलाफ अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया. भले ही भारतीय टीम इस मैच में जिंबाब्वे के हाथों 1-0 से हार गयी हो. लेकिन, यह मैच निखिल बारला के लिए सबसे हम रहा. खूंटी के रहने वाले 22 वर्षीय इस खिलाड़ी को मैच के 89वें मिनट में निखिल पुजारी की जगह कोच खालिद जमील ने मैदान पर उतारा. इस दौरान उन्होंने मैदान पर अपना शानदार स्किल दिखाया. मैच के बाद निखिल बारला ने कहा कि यह मेरे जिंदगी का सबसे यादगार पल है. अपने देश के लिए खेलना कुछ ऐसा है जिसे मैं कभी नहीं भूलूंगा. यह तो बस शुरुआत है. भारतीय टीम में निखिल के अलावा जेएफसी के गोलकीपर अल्बिनो गोम्स, मो सनन भी शामिल थे. लंदन से लौटने के बाद निखिल भारतीय टीम के साथ ताजिकिस्तान के खिलाफ होने वाले अंतरराष्ट्रीय मैच की तैयारी में जुट जायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NESAR AHAMAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >