Jamshedpur News: बागबेड़ा : खाली मजीन पर पूजा करने को लेकर हंगामा, पहुंची पुलिस

Jamshedpur News : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के गणेश नगर स्थित एक खाली जमीन पर पूजा करने को लेकर विवाद हो गया. स्थानीय लोगों ने सरकारी जमीन बताकर उस पर महाशिवरात्रि के मौके पर पूजा करना शुरू कर दिया.

Jamshedpur News :

बागबेड़ा थाना क्षेत्र के गणेश नगर स्थित एक खाली जमीन पर पूजा करने को लेकर विवाद हो गया. स्थानीय लोगों ने सरकारी जमीन बताकर उस पर महाशिवरात्रि के मौके पर पूजा करना शुरू कर दिया. लेकिन पास के ही कुछ लोगों ने जमीन को रैयती बताकर उसका विरोध किया. सूचना मिलने पर बागबेड़ा पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया. मामला बुधवार सुबह की है. घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि एक सरकारी जमीन पर महिलाओं ने पूजा करना शुरू कर दिया. जिसका वहीं के रहने वाले लोगों ने विरोध कर दिया.

कुछ लोगों का कहना है कि वे लोग वहां कई दिनों से पूजा कर रहे हैं. लेकिन वहीं के रहने वाले एक समूह के लोगों का कहना है कि वह जमीन रैयती है. जिसका पेपर भी उन लोगों के पास है. मामले की जानकारी सीओ मनोज कुमार को दी गयी. हालांकि पुलिस की मौजूदगी में महिलाओं ने पूजा की. जमीन विवाद की सीओ ने जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने वहां कोई भी आयोजन नहीं करने की बात कही है. देर शाम तक वहां पुलिस तैनात रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >