Jamshedpur News : सीतारामडेरा से दो बाइक और साकची से दो स्कूटी की चोरी

Jamshedpur News : वाहन चोर गिरोह ने साकची से दो स्कूटी और सीतारामडेरा थाना क्षेत्र से दो बाइक की चोरी कर ली. इस संबंध में वाहन मालिक ने साकची और सीतारामडेरा थाना में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है.

Jamshedpur News :

वाहन चोर गिरोह ने साकची से दो स्कूटी और सीतारामडेरा थाना क्षेत्र से दो बाइक की चोरी कर ली. इस संबंध में वाहन मालिक ने साकची और सीतारामडेरा थाना में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. साकची थाना अंतर्गत हाथी घोड़ा मंदिर के पास छठ पूजा करने पहुंचे काशीडीह लाइन नंबर-10 निवासी संजय कुमार शुक्ला की स्कूटी (जेएच05बीक्यू 5626) की चोरी हो गयी. इसके अलावा काशीडीह लाइन नंबर एक निवासी मनीष प्रसाद की स्कूटी (जेएच05बीएल 1132) उनके घर के सामने से चोरी हो गयी. दूसरी ओर, भुइयांडीह बस स्टैंड से भुइयांडीह धोबी घाट निवासी सुसेन मंडल की बाइक की चोरी हो गयी. वहीं, बाराद्वारी कुम्हारपाड़ा निवासी अशोक कुमार प्रजापति की मोटरसाइकिल उनके घर के सामने से चोरी हो गयी. पुलिस वाहन चोरों की तलाश में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >