Jamshedpur News : टाटा पावर में फिलहाल नहीं होगी हड़ताल

Jamshedpur News : टाटा पावर मजदूर यूनियन की बैठक सोमवार को टेल्को स्थित थीम पार्क में यूनियन के उपाध्यक्ष सह एटक के राज्य सचिव अंबुज कुमार ठाकुर की अध्यक्षता में हुई.

उप श्रमायुक्त के निर्देश पर यूनियन ने लिया फैसला

Jamshedpur News :

टाटा पावर मजदूर यूनियन की बैठक सोमवार को टेल्को स्थित थीम पार्क में यूनियन के उपाध्यक्ष सह एटक के राज्य सचिव अंबुज कुमार ठाकुर की अध्यक्षता में हुई. बैठक में प्रबंधन के साथ चल रहे विवाद और आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गयी. यूनियन ने बैठक में फिलहाल प्रस्तावित हड़ताल को स्थगित करने का निर्णय लिया. वक्ताओं ने कहा कि टाटा पावर के ठेका मजदूरों की गत 15 दिसंबर 2025 से आंदोलन जारी है. इस मामले में उप श्रमायुक्त कार्यालय में वर्तमान में कार्यवाही और वार्ता चल रही है.

उप श्रमायुक्त ने यूनियन के महासचिव एनएन पाल को पत्र निर्गत कर आदेश दिया है कि जब तक मामला उनके कार्यालय में लंबित है और वार्ता की प्रक्रिया जारी है. तब तक हड़ताल की अनुमति नहीं दी जा सकती. प्रशासनिक निर्देश का सम्मान करते हुए यूनियन ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि फिलहाल हड़ताल को स्थगित रखा जाये. हालांकि उपाध्यक्ष अंबुज कुमार ठाकुर ने कहा कि यदि भविष्य में टाटा पावर प्रबंधन मजदूरों के प्रति मनमानी रवैया अपनाता है. तो यूनियन पुनः आंदोलन और हड़ताल पर विचार करने के लिए स्वतंत्र होगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajesh singh

राजेश कुमार सिंह, 19 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे है. कटिहार जिला के मनिहारी अनुमंडल से प्रिंट के साथ डिजिटल में तीन वर्षों से कार्य कर रहे हैं. राजनीति, समाजिक क्षेत्र में गहरी रूचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >