jamshedpur news : परसुडीह के कीताडीह गाड़ीवान निवासी मो तौसीफ की कपाली ओपी क्षेत्र के डोबो में चापड़ से हत्या मामले में पुलिस ने मुख्य आरोप को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी धातकीडीह का रहने वाला है. पुलिस सोमवार को इस कांड का खुलासा करेगी. इस मामले में साजिशकर्ता के रूप में शामिल सल्लू बच्चा को कपाली पुलिस ने पूर्व में दूसरे केस में जेल भेज चुकी है. पुलिस सल्लू बच्चा को रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है. इस मामले में तौसीफ की बहन ने कपाली ओपी में सल्लू बच्चा के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है. गौरतलब है कि डोबो इलाके में तौसीफ की चापड़ से मारकर हत्या कर दी गयी थी. अगले दिन सुबह स्थानीय लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी थी. दिनभर पुलिस शव की शिनाख्त करने में जुटी रही. उसके बाद देर शाम जब तौसीफ के परिजन को उसके शव मिलने की जानकारी मिली, तो वे लोग देर शाम को कपाली पहुंचे और मृतक की पहचान तौसीफ के रूप में की थी.
jamshedpur news : तौसीफ हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, खुलासा आज
तौसीफ हत्याकांड

जमशेदपुर (फाइल फोटो)