Jamshedpur News : अधीक्षक ने किया अस्पताल का निरीक्षण, दिये कई दिशा-निर्देश

Jamshedpur News : एमजीएम अस्पताल के अधीक्षक डॉ शिखा रानी ने सोमवार को अस्पताल के इमरजेंसी, गायनिक व बच्चा वार्ड का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने मरीजों से मिलकर उनकी समस्याओं को जाना.

Jamshedpur News :

एमजीएम अस्पताल के अधीक्षक डॉ शिखा रानी ने सोमवार को अस्पताल के इमरजेंसी, गायनिक व बच्चा वार्ड का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने मरीजों से मिलकर उनकी समस्याओं को जाना. साथ ही कंबल व चादर मिल रहा है कि नहीं इसकी जानकारी ली. इसके साथ ही विभागाध्यक्षों के साथ बैठक कर इस अस्पताल को मानगो स्थित नये अस्पताल में कैसे शिफ्ट करना है. सबसे पहले किस विभाग को कैसे शिफ्ट करना है. इस बारे में चर्चा की. इसको लेकर कर्मचारियों व पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी. इसको लेकर मंगलवार को उपायुक्त सहित अन्य पदाधिकारियों, अस्पताल के अधीक्षक, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य के साथ एक बैठक होने वाली है. पदाधिकारियों के अनुसार 16 जनवरी से अस्पताल को शिफ्ट करने का काम शुरू करने की योजना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >