jamshedpur news : स्टेट बार काउंसिल चुनाव : वाइस चेयरमैन राजेश शुक्ला ने झोंकी ताकत, जमशेदपुर बार के वकीलों से मांगा समर्थन

जमशेदपुर कोर्ट परिसर में चुनावी सरगर्मी परवान चढ़ी

jamshedpur news

:

झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव 2026 की घोषणा के साथ ही जमशेदपुर कोर्ट परिसर में चुनावी सरगर्मी परवान चढ़ने लगी है. काउंसिल के वर्तमान वाइस चेयरमैन राजेश कुमार शुक्ला ने गुरुवार को रांची से नामांकन पत्र खरीदने के बाद शुक्रवार को जमशेदपुर जिला बार संघ में जोरदार जनसंपर्क अभियान चलाया.

जमशेदपुर कोर्ट पहुंचे राजेश शुक्ला ने बार एसोसिएशन के विभिन्न कमरों का भ्रमण किया. उन्होंने वरिष्ठ अधिवक्ताओं के पैर छूकर आशीर्वाद लिया, वहीं युवा साथियों को स्नेह देते हुए आगामी 12 मार्च को होने वाले चुनाव में अपने पक्ष में मतदान की अपील की. इस दौरान अधिवक्ताओं ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया. जनसंपर्क अभियान के दौरान उनके साथ अधिवक्ता अक्षय कुमार झा, मिथिलेश सिंह, केशव सिंह, अनीश श्रीवास्तव, राजीव रंजन, अरविंद सराय वाला, वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश कुमार पांडे, रामशंकर दूबे, रामजीत पांडे और सिद्धार्थ शंकर दुबे शामिल थे. इनके अलावा डॉ वीरेंद्र सिंह, संजीत कुमार गुप्ता, जन्मेजय कुमार सिंह, संजय सिंह, राजू सिंह, बबिता जैन, राजकुमार सहित दर्जनों अधिवक्ताओं ने समूह में घूम-घूमकर उनके पक्ष में वोट मांगा. समर्थकों ने कहा कि राजेश शुक्ला का अनुभव और अधिवक्ताओं के हित में उनके द्वारा किये गये कार्य चुनाव में उनकी सबसे बड़ी ताकत है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKHILESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >