jamshedpur news : सोनारी : पुआल लदे पिकअप वैन में लगी आग, चालक दौड़ाता रहा वाहन

बस्तीवासियों के जुटने के बाद चालक ने रोका वाहन

फोटो -गोस्वामी

बस्तीवासियों के जुटने के बाद चालक ने रोका वाहन

दमकलकर्मियों ने एक घंटा मशक्कत कर आग पर काबू पाया

jamshedpur news :

सोनारी ग्वाला बस्ती राजा खटाल के पास मंगलवार की देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गयी, जब पुआल लदे पिकअप वैन में आग लगने के बाद भी चालक उसे दौड़ाता रहा. नजारा देख बस्तीवासी जुट गये. इसके बाद चालक ने पिकअप वैन को राजा खटाल के पास रोक दिया और वाहन से कूद गया. बस्तीवासी घरों से पाइप व बाल्टी के जरिये पानी लाकर आब बुझाने में जुट गये. पुआल में आग लगने पर लपटें तेज होने से आसपास के लोग भयभीत हो गये. सूचना मिलने पर गेल कंपनी की बाइक और छोटा दमकल वाहन घटनास्थल पर पहुंचा और आग बुझाने में जुट गया. कुछ ही समय के बाद टाटा स्टील और झारखंड अग्निशमन के भी दो दमकल वाहन पहुंचे. दमकलकर्मियों ने करीब एक घंटा की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. स्थानीय लोगों के अनुसार, अगर आग पर जल्द काबू नहीं पाया जाता, तो बड़ा हादसा हो सकता था. आसपास घनी आबादी है. दुकान व घर भी हैं. इसके अलावा खटाल भी है. स्थानीय लोगों के अनुसार पिकअप वैन में लटा पुआल बिरयानी हाउस के पास बिजली के तार में सटने के कारण शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी थी. लेकिन, चालक ने वाहन नहीं रोका. वाहन चलाकर ग्वाला बस्ती राजा खटाल के पास पहुंचकर वाहन को रोका.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKHILESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >