jamshedpur news : मलबे में भविष्य तलाशने की कोशिश कर रहे दुकानदार, चोरों की बल्ले-बल्ले

टाटानगर स्टेशन से कीताडीह सड़क पर अतिक्रमण हटाने में तोड़ी गयीं कई दुकानें

टाटानगर स्टेशन से कीताडीह सड़क पर अतिक्रमण हटाने में तोड़ी गयीं कई दुकानें

jamshedpur news :

टाटानगर रेलवे स्टेशन क्षेत्र से कीताडीह मुख्य सड़क पर हटाये गये अतिक्रमण के बाद दुकानदार मलबे की सफाई में लगे हैं. मलबे से निकलने वाले पुराने और टूटे हुए सामान को बेचकर वे लोग किसी तरह अपनी जिंदगी की गाड़ी को चलाने के लिए जुगाड़ लगा रहे हैं. इस हालात से दो-चार हो रहे दुकानदारों का कलेजा फटा जा रहा है. इसकी वजह है कि इसमें से अधिकांश दुकानें लीज पर थीं. लीज पर दी गयीं दुकानों को तोड़ दिया गया. पैसे जमा किये गये थे, लेकिन इसके बावजूद उनकी दुकानों को जमींदोज कर दिया गया. अब उनके समक्ष विकल्प सिर्फ यही है कि उन मलबों से निकलने वालीं ईंटों को बेचे, लोहे को बेचे और फिर अपने आपको किसी तरह फिर से खड़ा करें. इस दिशा में उनकी पहल शुरू हो गयी है. इस बीच उस इलाके में चोरों की चांदी हो गयी है. चोरों द्वारा लगातार दुकानों के टूटे सामान की चोरी की जा रही है. चूंकि, पूरा एरिया खुला हुआ है, इस कारण चोरों को रोकने वाला कोई नहीं है. ऐसे में कई बार दुकानदारों से चोरी करने वालों की झड़प भी हो जा रही है. वैसे इलाके में बागबेड़ा पुलिस द्वारा लगातार गश्ती की जा रही है, ताकि उनको सुरक्षा प्रदान की जा सके और इस तरह के टकराव को रोका जा सके. फिलहाल, इलाके में मातमी सन्नाटा जैसा माहौल है. लोग अपने सामान निकाल रहे हैं. लोगों के आंसू बरबस ही छलक जा रहे हैं. वजह भी है कि दो-तीन पीढ़ियों से लोग यहां कारोबार कर रहे थे और मिनटों में वहां श्मशान जैसा नजारा बन गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKHILESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >