jamshedpur news : घोड़ाबांधा में राशन का ””खेल””, कार्डधारियों का फूटा गुस्सा

अंगूठा लगवाने के बाद भी नहीं दिया जा रहा है अनाज

अंगूठा लगवाने के बाद भी नहीं दिया जा रहा है अनाज

हंगामा देख दुकान बंद कर भागा डीलर

jamshedpur news :

शहर के घोड़ाबांधा काली मंदिर इलाके में मंगलवार को राशन वितरण को लेकर जमकर हंगामा हुआ. गोलमुरी-सह-जुगसलाई क्षेत्र के सैकड़ों राशन कार्डधारियों का गुस्सा उस समय फूट पड़ा, जब इ-पॉस मशीन पर अंगूठा लगवाने के बावजूद उन्हें अनाज नहीं दिया गया. आक्रोशित कार्डधारियों ने राशन दुकान का घेराव कर घंटों प्रदर्शन किया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

प्रदर्शन के दौरान स्थिति बिगड़ती देख पीडीएस डीलर अभिमन्यु सिंह दुकान बंद कर मौके से निकल गया. इससे कतार में खड़े बुजुर्ग, महिलाएं और दिव्यांग कार्डधारी दिनभर भूखे-प्यासे रहने के बाद खाली हाथ घर लौटने को मजबूर हो गये. कार्डधारियों ने आरोप लगाया कि पिछले कई महीनों से इसी तरह अंगूठा लगवा लिया जाता है, लेकिन राशन देने के नाम पर सिर्फ आश्वासन मिलता है. कार्डधारी रंजन गोराई और कुटलपद गोराई ने पूर्व में अनाज में कटौती का भी आरोप लगाया.

डीलर ने लिखित में स्वीकारी गलती, छह को देगा राशन

घंटों चले हंगामे और विरोध प्रदर्शन के बाद डीलर को झुकना पड़ा. डीलर ने मुखिया और कार्डधारियों को लिखित रूप में गलती स्वीकार कर कहा कि 6 फरवरी से सभी बकाया महीनों का राशन वितरित कर दिया जायेगा. डीलर ने स्वीकार किया कि एनआइसी रांची से आवंटन में कटौती के कारण वितरण में बाधा आयी है.

मामले की जांच कर होगी कार्रवाई

विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी धालभूम राहुलजी आनंदजी ने कहा कि राशन वितरण में अनियमितता और बिना सूचना दुकान बंद करने की शिकायत मिली है. इसकी जांच कर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जायेगी. कार्डधारियों का हक मारने वालों को बख्शा नहीं जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akhilesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >