Jamshedpur News : ₹15 लाख के जेवरात व अन्य सामान से भरे बैग को पुलिस ने खोज निकाला, पीड़ित ने कही ये बात

Jamshedpur News : बर्मामांइस पुलिस ने एक सराहनीय कार्य करते हुए बिरसानगर निवासी गुरुचरण गोराई के खोये बैग को बरामद कर लौटाया. बैग में करीब करीब 15 लाख रुपये के गहने और कई अन्य सामान थे.

तीन दिनों की लगातार मेहनत के बाद पुलिस को मिली सफलता

Jamshedpur News :

बर्मामांइस पुलिस ने एक सराहनीय कार्य करते हुए बिरसानगर निवासी गुरुचरण गोराई के खोये बैग को बरामद कर लौटाया. बैग में करीब करीब 15 लाख रुपये के गहने और कई अन्य सामान थे. बैग मिलने के बाद बर्मामाइंस थाना प्रभारी दिलीप कुमार यादव ने गुरुचरण गोराई को बर्मामाइंस थाना बुलाया और पूरी छानबीन के बाद बैग उनके परिवार के सामने उन्हें सौंप दिया. मामला सोमवार दोपहर का है.

इस संबंध में बर्मामाइंस थाना प्रभारी दिलीप यादव ने बताया कि 26 सितंबर को गुरुचरण गोराई टाटानगर स्टेशन से ऑटो से अपने घर बिरसानगर लौट रहे थे. रास्ते में, ट्यूब कंपनी गेट के पास उनका बैग ऑटो से गिर गया. बैग में सोने-हीरे के कीमती जेवर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज थे. घटना के तुरंत बाद गुरुचरण गोराई ने बर्मामाइंस थाना में बैग के खोने के संबंध में आवेदन दिया. आवेदन मिलने के बाद बर्मामाइंस की एक विशेष टीम बनायी गयी. टीम ने लगातार तीन दिनों तक बैग की खोजबीन की. कई सीसीटीवी फुटेज और कई बिंदुओं पर छानबीन की. इस दौरान पुलिस को बैग के बारे में जानकारी मिली. उसके बाद पुलिस ने बैग को बरामद कर लिया.

थाना प्रभारी ने बताया कि बैग के बारे में जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने एक मेले में काम करने वाले लड़के को पकड़ा. उसने पुलिस को बताया कि बैग उसके पास है. लेकिन उसने जिसे रखने के लिए दिया है. वह कोलकाता में है. उसके बाद पुलिस ने उस युवक को जमशेदपुर आने को कहा. जब वह व्यक्ति जमशेदपुर आया, तो पुलिस ने उससे बैग बरामद किया. दिलीप यादव ने बताया कि बैग को खोजने में बर्मामाइंस थाना के पुलिस पदाधिकारी कृष्ण महतो, विनय कुमार पांडेय और अन्य पुलिस बल की सराहनीय भूमिका रही.

पुलिस पर था भरोसा : गुरुचरण गोराई

गुरुचरण गोराई ने बर्मामाइंस थाना में बैग बरामद करने के बाद बताया कि उसे उम्मीद नहीं थी कि उसका बैग उसे मिल पायेगा. लेकिन एक ओर पुलिस की कार्रवाई पर उन्हें भरोसा था. आवेदन देने से अनुसंधान करने तक बर्मामाइंस पुलिस का व्यवहार और कार्यशैली देखने के बाद उन्हें उम्मीद थी कि लाखों रुपये के गहने से भरा बैग उन्हें मिल जायेगा. गुरुचरण गोराई और उनके परिवार ने पुलिस को धन्यवाद दिया.

बैग से बरामद सामान

एचपी कंपनी का लैपटॉप – 01निकोन कंपनी का कैमरा – 01

सोने का हार – 01हीरे की अंगूठी – 02

सोने की अंगूठी -05सोने का कान का झुमका – 04 पीस

सोने का कान का बटन – 01 पीसहीरे का कान का रिंग – 02

सोने का लॉकेट – 01घरेलू कागजात और बैंक पासबुक

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >