Jamshedpur News: ढोल बजाते फायरिंग के आरोपियों के घर पहुंची पुलिस

Jamshedpur News : भालूबासा में मो. सलमान के घर पर फायरिंग के मामले में फरार चल रहे आरोपी आजादनगर निवासी तनवीर जावेद, अनस और कदमा शास्त्रीनगर निवासी मो. तौफिक के घर में बुधवार को सीतारामडेरा थाना की

Jamshedpur News :

भालूबासा में मो. सलमान के घर पर फायरिंग के मामले में फरार चल रहे आरोपी आजादनगर निवासी तनवीर जावेद, अनस और कदमा शास्त्रीनगर निवासी मो. तौफिक के घर में बुधवार को सीतारामडेरा थाना की पुलिस ने इश्तेहार चिपकाया है. सीतारामडेरा थाना प्रभारी विनय मंडल खुद दल बल के साथ आरोपियों के घर पहुंचे. इस दौरान ढोल बजाते हुये पुलिस आरोपियों के घर पहुंची.

पुलिस ने फरार आरोपी तनवीर जावेद, अनस और मो. तौफिक के घरवालों को एक माह के अंदर सरेंडर कराने की बात कही. अन्यथा कुर्की की कार्रवाई की चेतावनी दी. मालूम हो कि गत दिसंबर माह में भालूबासा निवासी व शातिर बदमाश मो. सलमान के घर पर बाइक सवार युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >