jamshedpur news : जिला में नौ अधिकारियों की हुई पोस्टिंग, आठ ने दिया योगदान, पर किसी ने नहीं शुरू किया काम

तकनीकी कारणों से प्रखंडों में नयी पोस्टिंग का नहीं मिल पा रहा लाभ

तकनीकी कारणों से प्रखंडों में नयी पोस्टिंग का नहीं मिल पा रहा लाभ

jamshedpur news :

हेमंत सरकार द्वारा बहाली के बाद पूर्वी सिंहभूम जिले में नौ अधिकारियों (प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी और मार्केटिंग ऑफिसर) की पोस्टिंग की गयी है. इनमें से आठ अधिकारियों ने 31 दिसंबर 2025 से 16 जनवरी 2026 के बीच अपने-अपने कार्यस्थलों पर योगदान भी कर दिया है, लेकिन तकनीकी कारणों से अब तक किसी ने विधिवत कार्यभार नहीं संभाला है.

इस कारण विभागीय कार्यों में नयी पोस्टिंग का लाभ जिले को नहीं मिल पा रहा है. वर्तमान में कई प्रखंडों और अनुभाजन क्षेत्रों (गोलमुरी-सह-जुगसलाई, जेएनएसी, जुगसलाई नगर परिषद और मानगो नगर निगम) में उपायुक्त स्तर से अन्य पदाधिकारियों को मार्केटिंग ऑफिसर का अतिरिक्त प्रभार देकर काम चलाया जा रहा है. जिला स्तर से नया आदेश जारी होने के बाद ही विभाग से पोस्टेड पदाधिकारियों को कार्यभार सौंपे जाने की स्थिति बनेगी.

धालभूम अनुमंडल के विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी राहुलजी आनंदजी ने बताया कि अनुभाजन क्षेत्र में पोस्टिंग हुई एक पदाधिकारी को कार्यालयीन कार्यों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे विधिवत कार्य शुरू करने पर उन्हें इसका लाभ मिलेगा.

वहीं, जिला आपूर्ति पदाधिकारी जुल्फिकार अंसारी ने कहा कि जिले में आठ प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों की पोस्टिंग हुई है, जिनमें सात ने योगदान कर दिया है. जल्द ही प्रक्रिया पूरी कर उन्हें प्रखंडों में कार्यभार सौंपा जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKHILESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >