jamshedpur news : सांसद विद्युत वरण महतो ने ट्रेनों की देरी और नयी रेल लाइन का प्रस्ताव रखा

रेल मंडल समिति की बैठक में उठे यात्री हितों से जुड़े मुद्दे

रेल मंडल समिति की बैठक में उठे यात्री हितों से जुड़े मुद्दे

jamshedpur news :

दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची एवं चक्रधरपुर रेल मंडल के संसद सदस्यों की मंडल समिति की बैठक रांची स्थित रेडिसन ब्लू होटल में हुई. बैठक की अध्यक्षता सांसद विद्युत वरण महतो ने की. इस दौरान सांसदों और उनके प्रतिनिधियों ने अपने-अपने संसदीय क्षेत्रों से जुड़े रेल संबंधी मुद्दे उठाये, जिन पर रेलवे अधिकारियों ने जवाब दिया. सांसद महतो ने विशेष रूप से चक्रधरपुर और चांडिल से टाटानगर आने वाली यात्री ट्रेनों के अत्यधिक विलंब का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि लगातार देरी से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जिससे आम जनता में नाराजगी बढ़ रही है.

समस्या के समाधान के लिए सांसद ने चांडिल-बोड़ाम-पटमदा-कटिन-बांदवान होते हुए झाड़ग्राम तक नयी रेलवे लाइन के निर्माण का सुझाव रखा. उन्होंने कहा कि यह प्रस्तावित लाइन हावड़ा-मुंबई व्यस्त रूट के लिए बाइपास का काम करेगी. सांसद ने टाटानगर से संचालित कई पुरानी ट्रेनों को आदित्यपुर से चलाने के प्रस्ताव का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि किसी भी कीमत पर यात्री ट्रेनों को टाटानगर से शिफ्ट नहीं होने दिया जायेगा. साथ ही टाटानगर स्टेशन के रीडेवलपमेंट के तहत लीज पर बसे दुकानदारों के नियमानुसार पुनर्वास की भी मांग की. इसके अतिरिक्त सांसद ने अन्य भी महत्वपूर्ण विषयों को उठाया, जिस पर रेलवे अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKHILESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >