jamshedpur news : एमजीएम : पान मसाला खाकर आने वालों से वसूला जुर्माना
एमजीएम अस्पताल में पान मसाला खाकर आने पर है प्रतिबंध
jamshedpur news :
एमजीएम अस्पताल में पान मसाला खाकर आने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. इसे लेकर अस्पताल की सुरक्षा में लगे होमगार्ड जवानों के द्वारा जांच अभियान चलाकर कई लोगों से लगभग 10 हजार रुपये का फाइन वसूला गया. वहीं, इसको लेकर अस्पताल के अधीक्षक डॉ बलराम झा ने बताया कि अस्पताल में जितने भी लोग पान मसाला खाकर आ रहे हैं, उनकी जांच का आदेश होमगार्ड जवानों को दिया गया है. कई लोग पान मसाला खाकर अस्पताल परिसर में जहां-तहां थूक देते है, जिसके कारण अस्पताल गंदा हो जाता है. पान मसाला खाकर आने पर प्रतिबंध से अस्पताल को साफ-सुथरा रखा जा सकेगा.