Jamshedpur News : साकची पुराना कोर्ट बार बिल्डिंग के समीप स्थायी डिवाइडर बनाने का वकीलों ने किया विरोध, काम रोका

Jamshedpur News : साकची पुराना कोर्ट बार बिल्डिंग के समीप स्थायी डिवाइडर बनाने का जमशेदपुर बार के दर्जनों वकीलों ने शनिवार को विरोध किया. वकीलों के विरोध व आपत्ति के बाद काम रोक दिया गया.

ठेका कंपनी के मौखिक आश्वासन पर वकील हटे

Jamshedpur News :

साकची पुराना कोर्ट बार बिल्डिंग के समीप स्थायी डिवाइडर बनाने का जमशेदपुर बार के दर्जनों वकीलों ने शनिवार को विरोध किया. वकीलों के विरोध व आपत्ति के बाद काम रोक दिया गया. वकीलों ने कहा कि डीसी व एसएसपी कार्यालय के समीप स्थायी डिवाइडर में जगह छोड़ा गया है, लेकिन साकची पुराना कोर्ट बार बिल्डिंग में जाने के लिए जगह नहीं छोड़ा गया है. वकीलों के विरोध के बाद कंपनी के पदाधिकारी व ठेका कंपनी के प्रतिनिधि ने वस्तु स्थिति की जानकारी वरीय पदाधिकारी को दी. जिसके बाद आने-जाने के लिए एक मीटर करीब तीन फीट से ज्यादा जगह देने पर सहमति दी गयी. इस मौके पर जिला बार एसोसिएशन के ऑफिस बेयरर, लॉयर्ड डिफेंस के ऑफिस बेयरर मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >