Jamshedpur News : कदमा : जुआ अड्डा पर छापा, आठ गिरफ्तार

कदमा थाना अंतर्गत रामनगर गांधी नगर में गुरुवार की रात पुलिस ने जुआ अड्डा पर छापेमारी कर आठ युवकों को गिरफ्तार किया.

Jamshedpur News : कदमा थाना अंतर्गत रामनगर गांधी नगर में गुरुवार की रात पुलिस ने जुआ अड्डा पर छापेमारी कर आठ युवकों को गिरफ्तार किया. शुक्रवार को केस का खुलासा करते हुये डीएसपी (हेड क्वार्टर टू) मनोज कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि रामनगर में जुआ अड्डा चल रहा है. जिसके बाद कदमा थाना प्रभारी दिलीप यादव की अगुवाई में टीम गठित कर छापेमारी की गयी. पुलिस की टीम देख जुआ अड्डा पर मौजूद युवक भागने लगे. जिसके बाद पुलिस ने खदेड़ कर युवकों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार युवकों में सोनारी ग्वाला बस्ती निवासी राजन गुप्ता, कपाली डोबो निवासी राजेश कुमार तुरहा, सोनारी ग्वाला बस्ती पांडेय मोहल्ला निवासी गोविंदा कुमार साह, सोनारी पंचवटी नगर सिदो-कान्हू बस्ती निवासी दीपक कुमार उर्फ दीपू, कदमा भाटिया बस्ती अशोक पथ निवासी बंटी कुमार गुप्ता, सोनारी पंचवटीनगर निवासी लालचंद तुरहा, सोनारी झाबरी बस्ती निवासी सुखदेव सिंह और सोनारी मरारपाड़ा न्यू ग्वाला बस्ती निवासी लखन कुमार ठाकुर उर्फ आजाद ठाकुर शामिल है. जुआ अड्डा से पुलिस ने करीब 35 हजार रुपये, सात मोबाइल, ताश और दरी जब्त किया है. गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेजा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >