Jamshedpur News : झामुमो संयोजक मंडली की बैठक, मानगो वार्ड नंबर-4 के अध्यक्ष बने मंगल टुडू

Jamshedpur News : कुमरूम वार्ड नंबर-4 में झारखंड मुक्ति मोर्चा मानगो नगर संयोजक मंडली की एक बैठक मुख्य संयोजक फतेह चंद्र टुडू की अध्यक्षता में आयोजित की गयी.

Jamshedpur News :

कुमरूम वार्ड नंबर-4 में झारखंड मुक्ति मोर्चा मानगो नगर संयोजक मंडली की एक बैठक मुख्य संयोजक फतेह चंद्र टुडू की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. इस बैठक में वार्ड नंबर-4 के लिए कमेटी का गठन किया गया. जिसमें अध्यक्ष- मंगल टुडू, उपाध्यक्ष- बोलाई बेसरा, सचिव- रमेश मार्डी, सह सचिव- सुधीर सिंह, संगठन सचिव- लक्ष्मण बेसरा व कोषाध्यक्ष- पिंटू मार्डी को बनाया गया.

इस बैठक में संयोजक मंडली सदस्य रमेश मुर्मू, प्रभात सिंह, रंजीत देव, रवि सिंह, विनोद मार्डी, सोमेश मार्डी, मिंटू मार्डी, गुरुचरण सिंह सरदार, बलराम मिंज, बुधराम मुर्मू, सरस्वती टुडू, मानको मार्डी, अनिता मुर्मू, पूजा हेंब्रम, अंजलि भूमिज, मीरा मार्डी आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

RAJESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >