Pradipto sarkar became national football refree : शहर के प्रदीप्तो सरकार बने राष्ट्रीय फुटबॉल रेफरी

जमशेदपुर. सितारामडेरा के रहने वाले प्रदीप्तो सरकार राष्ट्रीय फुटबॉल रेफरी बने गये हैं.

जमशेदपुर. सितारामडेरा के रहने वाले प्रदीप्तो सरकार राष्ट्रीय फुटबॉल रेफरी बने गये हैं. ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया (एआइएफएफ) की ओर से असिस्टेंट रेफरी के लिए लिखित परीक्षा व फिटनेस टेस्ट का आयोजन 25 मार्च को ग्वालियर में किया गया था. इसमें प्रदीप्तो सरकार उत्तीर्ण हुए. एआइएफएफ द्वारा आयोजित सख्त फिटनेस और थ्योरी असेसमेंट में पूरे भारत से कुल 130 असिस्टेंट रेफरी ने हिस्सा लिया था. इसमें 24 रेफरी उत्तीर्ण हुए. लगभग 12 वर्ष के बाद शहर का कोई फुटबॉल रेफरी राष्ट्रीय स्तर पर कामयाबी हासिल की है. 12 वर्ष पूर्वआकाश राउत राष्ट्रीय रेफरी बने थे. जमशेदपुर स्पोर्टिंग एसोसिएशन द्वारा आयोजित जेएसए फुटबॉल लीग से अपने रेफरिंग करियर की शुरुआत करने वाले प्रदीप्तो सरकार की इस उपलब्धि पर जेएसए व जेएफए के पदाधिकारियों ने बधाई दी. जेएसए द्वारा नये रेफरियों को मौका देने के उद्देश्य से सप्ताह में एक दिन क्लास संचालित किया जाता है. इसमें महिला-पुरुष दोनों रेफरी हिस्सा ले सकते हैं. जमशेदपुर के विनोद सिंह फीफा रेफरी के रूप ख्याति प्राप्त कर चुके हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NESAR AHAMAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >