बागबेड़ा थानांतर्गत नया बस्ती के रहने वाले के. श्याम को बागबेड़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया है. इस मामले में श्याम की पत्नी साइना परवीन ने अपने पति के. श्याम के खिलाफ जान मारने की नीयत से शराब की बोतल से हमला कर जख्मी करने का केस दर्ज कराया था. मामला 24 मार्च का है. मिली जानकारी के अनुसार घरेलू विवाद को लेकर दोनों पति पत्नी के बीच झगड़ा हो रहा था. बात इतनी बढ़ी कि झगड़े ने हिंसक रूप ले लिया. उसके बाद श्याम ने पास में रखे शराब की बोतल से पत्नी साइना परवीन पर हमला कर दिया. इस मामले में तीन दिन बाद साइना ने बागबेड़ा थाना में अपने पति के खिलाफ केस दर्ज कराया. केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने के. श्याम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.