Jamshedpur News : मानगो : भाजपा नेता पर दबंगई का आरोप, तलवार लेकर महिला के घर पहुंचे, हंगामा
मानगो थाना क्षेत्र के डिमना रोड स्थित ग्रामीण बैंक के पास शनिवार सुबह एक बार फिर हंगामा हो गया. आरोप है कि भाजपा नेता बिनोद सिंह अपने सहयोगियों के साथ तलवार लेकर संध्या शर्मा के घर पहुंचे और दुकान के शटर पर तलवार से वार किया.
पुलिस ने दोनों पक्षों से चार लोगों को हिरासत में लिया
Jamshedpur News :
मानगो थाना क्षेत्र के डिमना रोड स्थित ग्रामीण बैंक के पास शनिवार सुबह एक बार फिर हंगामा हो गया. आरोप है कि भाजपा नेता बिनोद सिंह अपने सहयोगियों के साथ तलवार लेकर संध्या शर्मा के घर पहुंचे और दुकान के शटर पर तलवार से वार किया. उनके साथ आये कुछ लोग डंडा लिये हुए थे, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गयी और आसपास लोगों की भीड़ जुट गयी. सूचना मिलते ही मानगो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बिनोद सिंह समेत उनके दो सहयोगियों को पकड़कर थाना ले गयी. शिकायत दर्ज कराने पहुंचे संध्या शर्मा के भतीजे विधान शर्मा को भी पुलिस ने थाना में बैठाया. संध्या शर्मा के भतीजे विकास शर्मा ने आरोप लगाया कि मंगलवार को भी बिनोद सिंह, उनके भाई मनोज चाई कुछ महिलाओं के साथ आकर घर में घुसकर मारपीट कर चुके हैं. उन्होंने पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है. पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है. एहतियातन दोनों पक्षों के चार लोगों को थाना में रखा गया है.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.