Jamshedpur News : यातायात और परिवहन विभाग के शिविर में 300 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

Jamshedpur News : सड़क सुरक्षा माह के तहत यातायात पुलिस और परिवहन विभाग की ओर से रविवार को साकची गोलचक्कर टीओपी और बस स्टैंड के पास स्वास्थय शिविर लगाया गया.

Jamshedpur News :

सड़क सुरक्षा माह के तहत यातायात पुलिस और परिवहन विभाग की ओर से रविवार को साकची गोलचक्कर टीओपी और बस स्टैंड के पास स्वास्थय शिविर लगाया गया. शिविर में बस, टेंपो चालक के अलावा आम लोगों ने भी हिस्सा लिया. शिविर में करीब 300 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गयी.

इस मौके पर डीएसपी (ट्रैफिक) श्री नीरज, साकची यातायात थाना प्रभारी शंकर कुमार समेत यातायात पुलिस और परिवहन विभाग के कर्मचारी मौजूद थे. इस मौके पर लोगों को सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूक भी किया गया. लोगों को यातायात पुलिस ने बताया कि ट्रैफिक के नियमों का सही से पालन करें. थोड़ी सी लापरवाही से जान तक जा सकती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >