Jamshedpur News : ग्रामीण इलाकों में ओलावृष्टि, शहर में हुई रिमझिम बारिश

Jamshedpur News : शनिवार को शहर में मौसम के कई रंग देखने को मिले. सुबह से आसमान में बादल छाए थे, ठंडी हवाएं भी चल रही थी. विजिबिलिटी कम थी.

Jamshedpur News :

शनिवार को शहर में मौसम के कई रंग देखने को मिले. सुबह से आसमान में बादल छाए थे, ठंडी हवाएं भी चल रही थी. विजिबिलिटी कम थी. लेकिन दोपहर करीब 12 बजे आसमान साफ हुआ, अच्छी धूप भी निकली. लेकिन शाम करीब चार बजे से फिर मौसम का मिजाज बदला. हल्की ठंडी हवाएं चलनी शुरू हुई, जिसके बाद शाम में रिमझिम बारिश हुई. वहीं, घाटशिला, चाकुलिया, धालभूमगढ़ के साथ ही चाईबासा में भी कई जगहों पर ओलावृष्टि हुई. शाम में बारिश व ओलावृष्टि होने के बाद हल्की ठंडी हवाएं चली, जिससे मौसम खुशनुमा हो गया. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार रविवार को भी हल्की बारिश के आसार हैं. आसमान में बादल छायी रहेगी. इधर, शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.1 डिग्री सेल्सियस कम था. वहीं, न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस अधिक था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >