Jamshedpur News : गोलमुरी पुलिस ने फरार आरोपी के घर चस्पाया इश्तेहार

Jamshedpur News : गाेलमुरी पुलिस ने ठगी मामले में फरार जगजीत सिंह उर्फ सोनू के सीतारामडेरा स्थित आवास पर रविवार को इश्तेहार चस्पाया. इस दौरान पुलिस ने डुगडुगी बजा कर लोगों को उसके गुनाह के बारे में जानकारी दी.

Jamshedpur News :

गाेलमुरी पुलिस ने ठगी मामले में फरार जगजीत सिंह उर्फ सोनू के सीतारामडेरा स्थित आवास पर रविवार को इश्तेहार चस्पाया. इस दौरान पुलिस ने डुगडुगी बजा कर लोगों को उसके गुनाह के बारे में जानकारी दी. साथ ही आरोपी को जल्द से जल्द सरेंडर करने को कहा.

घटना दो अप्रैल 2024 की है. एक महिला ने गोलमुरी थाना में धोखे से पैसे लेकर शारीरिक संबंध बनाने और आपत्तिजनक फोटो को वायरल करने का आरोप लगाया था. इसके बाद से पुलिस सोनू की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है. लेकिन वह अबतक फरार है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >