Jamshedpur News : कारोबारी से मांगी रंगदारी, केस दर्ज

Jamshedpur News : बागुनहातु बी ब्लॉक रोड नंबर-5 निवासी व कारोबारी राजन कुमार प्रसाद से बदमाशों ने फोन पर रंगदारी में रुपये की मांग की है.

Jamshedpur News :

बागुनहातु बी ब्लॉक रोड नंबर-5 निवासी व कारोबारी राजन कुमार प्रसाद से बदमाशों ने फोन पर रंगदारी में रुपये की मांग की है. रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी है. इस संबंध में राजन कुमार प्रसाद ने सिदगोड़ा थाना में मोबाइल नंबर 7679759504 और 7063575996 के धारक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. राजन कुमार प्रसाद का गालूडीह में सीमेंट का कारोबार है. इसके अलावा उनका वाहन भी चलता है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. पुलिस आरोपी के मोबाइल का डिटेल खंगाल रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >