Jamshedpur News: उलीडीह : कमरे में फंदे पर लटका मिला कन्वाई चालक का शव

Jamshedpur News : उलीडीह अंतर्गत डिमना बस्ती ऊपर टोला में संजय सिंह (26 वर्ष) का शव कमरे में पंखा के सहारे फंदे से लटका मिला. दरवाजा अंदर से बंद था.

पत्नी और बेटी संबलपुर रिश्तेदार के घर शादी में गयी थी

तीन दिनों तक फंदे से लटका रहा शव, बदबू आने पर लोगों ने पुलिस को दी सूचना

Jamshedpur News :

उलीडीह अंतर्गत डिमना बस्ती ऊपर टोला में संजय सिंह (26 वर्ष) का शव कमरे में पंखा के सहारे फंदे से लटका मिला. दरवाजा अंदर से बंद था. शव से बदबू आने पर आसपास के लोगों ने संजय के पिता को इसकी जानकारी दी. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोला तो शव को फंदे से लटका पाया. मृतक कन्वाई चालक था. जानकारी के अनुसार मृतक की पत्नी और बेटी एक रिश्तेदार के घर शादी समारोह में संबलपुर गत 21 फरवरी को गयी थी. कुछ दूरी पर पिता रहते हैं. संजय की मौत की खबर मिलने पर पत्नी पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया. आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है. पुलिस के अनुसार युवक ने तीन दिन पूर्व आत्महत्या की. घर में वह अकेला था. इस कारण पता नहीं चला. पत्नी बेटी को लेकर शादी समारोह में गयी थी. घर से बदबू आने पर लोगों ने इसकी सूचना दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >