Jamshedpur News : बालीगुमा में ठेकेदार ने मानगो नगर निगम के जेई को पीटा

Jamshedpur News : एमजीएम थाना अंतर्गत बालीगुमा डहर टोला में गुरुवार को पेवर ब्लॉक से बने रोड में अनिमित्तता मिलने पर आपत्ति जताने पर ठेकेदार ने मानगो नगर निगम के कनीय अभियंता ( जेई) जुगसलाई महतोपाड़ा रोड मिल्लतनगर निवासी मो. जलालुद्दीन अंसारी की पिटाई कर दी.

पेबर्स ब्लाक का रोड बनाने में आपत्ति जताने पर ठेकेदार ने पीटा

नगर निगम कार्यालय में भी ठेकेदार ने मचाया हंगामा

Jamshedpur News :

एमजीएम थाना अंतर्गत बालीगुमा डहर टोला में गुरुवार को पेवर ब्लॉक से बने रोड में अनिमित्तता मिलने पर आपत्ति जताने पर ठेकेदार ने मानगो नगर निगम के कनीय अभियंता ( जेई) जुगसलाई महतोपाड़ा रोड मिल्लतनगर निवासी मो. जलालुद्दीन अंसारी की पिटाई कर दी. इस संबंध में मो. जलालुद्दीन अंसारी ने उलीडीह राजेंद्रनगर कुंवर सिंह रोड निवासी ठेकेदार अक्षय कुमार सिंह के खिलाफ केस किया है. जानकारी के अनुसार बालीगुमा डहर टोला में मानगो नगर निगम की ओर पेवर ब्लॉक लगाने का ठेका अक्षय कुमार सिंह को मिला था. रोड का काम खत्म होने के बाद मानगो नगर निगम के जेई मो. जलालुद्दीन अंसारी दल बल के साथ कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे थे. उन्होंने पेवर ब्लॉक बिछाने में आपत्ति जतायी. जिसके बाद दोनों के बीच विवाद हो गया. विवाद गहराने पर ठेकेदार अक्षय कुमार सिंह ने मो. जलालुद्दीन अंसारी की पिटाई कर दी. घायल अवस्था में मो. जलालुद्दीन अंसारी नगर निगम कार्यालय पहुंचा तो ठेकेदार वहां भी पहुंच गया. ठेकेदार ने नगर निगम कार्यालय में भी काफी हंगामा किया. पुलिस के अनुसार मानगो नगर निगम के जेई ने ठेकेदार पर मारपीट का केस दर्ज कराया है. मामले की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >