jamshedpur news : कदमा व सोनारी में चलेगा कांग्रेस का सदस्यता अभियान

कांग्रेस ने कदमा व सोनारी में सदस्यता अभियान चलाने को लेकर बैठक का आयोजन किया

jamshedpur news :

कांग्रेस ने कदमा व सोनारी में सदस्यता अभियान चलाने को लेकर बैठक का आयोजन किया, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने किया. सोनारी में हुई बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता थे. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी बड़े पैमाने पर संगठन सृजन अभियान चलाकर नये लोगों को जोड़ने के कार्यों कर रही है. आज बूथ स्तर पर बीएलए 2 बनाये जा रहे हैं. इससे पार्टी ग्रासरूट पर मजबूत होगी. यह अभियान नगर निकाय क्षेत्र मानगो, जुगसलाई, चाकुलिया व कपाली में भी चलेगा. बैठक में रामाश्रय प्रसाद, आनंद बिहारी दुबे, विजय खान, राकेश कुमार तिवारी, रियाजुद्दीन खान सफी अहमद खान, अवधेश सिंह, कमलेश कुमार पांडेय, राज किशोर यादव, शिवजी यादव, जम्मी भास्कर व अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKHILESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >