Jamshedpur News : युवती के साथ अश्लील हरकत करने की सिविल सर्जन से शिकायत

Jamshedpur News : खासमहल स्थित सदर अस्पताल के डायलिसिस सेंटर में कार्यरत एक युवती के साथ अश्लील हरकत करने व मोबाइल पर अश्लील वीडियो भेजने को लेकर सोमवार

कार्रवाई नहीं हुई तो, जेएलकेएम करेगा जोरदार आंदोलन

Jamshedpur News :

खासमहल स्थित सदर अस्पताल के डायलिसिस सेंटर में कार्यरत एक युवती के साथ अश्लील हरकत करने व मोबाइल पर अश्लील वीडियो भेजने को लेकर सोमवार को जेएलकेएम के प्रतिनिधियों ने सदर अस्पताल पहुंचकर हंगामा किया. इसके साथ ही उन लोगों ने सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल से मिलकर ज्ञापन देकर आरोपी अमरेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की. उन लोगों ने कहा कि अगर कार्रवाई नहीं होती है तो जेएलकेएम के द्वारा जोरदार आंदोलन किया जायेगा. इस दौरान जेएलकेएम अनुसूचित जाति मोर्चा कोल्हान प्रमंडल के अध्यक्ष राजा कालिंदी ने कहा कि युवती को इमोशनल टॉर्चर करने के साथ ही जाति सूचक गालियां दी जा रही है. मोबाइल पर अश्लील वीडियो भेजे जा रहे हैं. जिससे युवती काफी डरी हुई है. ऐसे में वह किसी तरह का कदम उठा सकती है. आरोपी पर कार्रवाई हो.

सिविल सर्जन से मिलने वालों में ये लोग रहे शामिल

इस दौरान एससी मोर्चा के कोल्हान अध्यक्ष राजा कालिंदी, केंद्रीय संगठन मंत्री संजय गोराई, केंद्रीय सचिव गोपेश महतो, केंद्रीय संगठन मंत्री उमेश महतो, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष विष्णु महतो, पूर्वी नगर अध्यक्ष राम प्रसाद, केंद्रीय संगठन सचिव राहुल महतो, राज महतो, सुशीला महतो, हरिकृष्णा महतो, प्रफुल्ल महतो, मुकेश कुमार महतो, जय पाठक, बृज जामुदा, आस्तिक महतो, धीरेन महतो, संजीव महतो, आकाश महतो, राम प्रसाद महतो सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >