Jamshedpur News : टाटानगर स्टेशन के सेकेंड एंट्री गेट पर सिविल डिफेंस की रहेगी तैनाती

Jamshedpur News : पीएम के दौरे से पूर्व टाटानगर रेलवे सिविल डिफेंस के जवानों ने शुक्रवार को स्टेशन परिसर में सौ फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज को फहराया. 15 सितंबर को सिविल डिफेंस की टीम बर्मामाइंस के सेकंड एंट्री गेट पर तैनात रहेगी

Jamshedpur News :

पीएम के दौरे से पूर्व टाटानगर रेलवे सिविल डिफेंस के जवानों ने शुक्रवार को स्टेशन परिसर में सौ फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज को फहराया. 15 सितंबर को सिविल डिफेंस की टीम बर्मामाइंस के सेकंड एंट्री गेट पर तैनात रहेगी और यात्रियों को सुगमता पूर्वक प्लेटफाॅर्म तक पहुंचाने की व्यवस्था करेगी. इसके अलावा स्टेशन परिसर की स्वच्छता बनाये रखने के लिए टीम पान, गुटका और तंबाकू जैसे मादक पदार्थों का सेवन करने वाले यात्रियों पर भी नजर रखेगी. इस टीम का नेतृत्व इंस्पेक्टर संतोष कुमार कर रहे हैं, जिसमें कल्याण कुमार साहू, संजय कुमार, शंकर प्रसाद, गीता कुमारी, अनामिका मंडल और तेजीता दास समेत 20 जवान शामिल हैं. बता दें कि पीएम मोदी के कार्यक्रम के दौरान लोगों को बर्मामाइंस के सेकेंड इंट्री से ही आने- जाने को कहा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >