Jamshedpur News :
सीजीपीसी कार्यालय में मंगलवार को यूजीसी नेट परीक्षा में सफलता पाने वाली शहर की अनीश कौर और गुरप्रीत ढिल्लन का अभिनंदन किया गया. दोनों परीक्षार्थियों को 99 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल हुए. इस अवसर पर एसजीपीसी अमृतसर के सचिव सरदार गुरचरण सिंह, प्रचारक बलदेव सिंह, शताब्दी यात्रा के इंचार्ज बलदेव सिंह, सीजीपीसी के प्रधान सरदार भगवान सिंह, चेयरमैन सरदारा शैलेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. सम्मान समारोह में सीजीपीसी के महासचिव गुरचरण सिंह बिल्ला, चंचल सिंह, परविंदर सिंह समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
