jamshedpur news : ए-सर्टिफिकेट परीक्षा में 1062 एनसीसी कैडेट हुए शामिल

37 झारखंड बटालियन एनसीसी की ओर से कैडेट्स के लिए ए-सर्टिफिकेट परीक्षा सोनारी स्थित आर्मी कैंप और केपीएस कदमा में ली गयी.

jamshedpur news :

37 झारखंड बटालियन एनसीसी की ओर से कैडेट्स के लिए ए-सर्टिफिकेट परीक्षा सोनारी स्थित आर्मी कैंप और केपीएस कदमा में ली गयी. इसमें 28 संस्थानों के कुल 1062 एनसीसी कैडेट्स (जूनियर विंग) ने हिस्सा लिया. केपीएस कदमा में कैडेट की लिखित परीक्षा हुई. वहीं, आर्मी कैंप में कैडेट की प्रैक्टिकल परीक्षा हुई. प्रैक्टिकल परीक्षा में ड्रिल, मैप रीडिंग, शस्त्र ट्रेनिंग, फील्ड क्राफ्ट व बैटल क्राफ्ट का टेस्ट लिया गया. कमांडिंग ऑफिसर विनय आहूजा की देखरेख में आयोजित इस परीक्षा का उद्देश्य युवाओं को एनसीसी का अनुशासन सिखाना है. विनय आहूजा ने बताया कि 37 झारखंड बटालियन एनसीसी की पद यात्रा 21 जनवरी को एनसीसी कैंप, सोनारी से निकलेगी, जो साकची स्थित बिरसा मुंडा पार्क में जाकर समाप्त होगी. इस पद यात्रा का उद्देश्य लोगों को बिरसा मुंडा के जीवन से रू-ब-रू करना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKHILESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >