Jamshedpur News : मेडिकल कॉलेज परिसर बन रहा 100 बेड का सीसीयू

Jamshedpur News : जिले के लोगों को एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में बने नये अस्पताल के साथ 100 बेड का सीसीयू (क्रिटिकल केयर यूनिट) की भी सुविधा मिलने वाली है.

सीसीयू के शुरू होने से गंभीर मरीजों को बाहर रेफर नहीं करना पड़ेगा

Jamshedpur News :

जिले के लोगों को एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में बने नये अस्पताल के साथ 100 बेड का सीसीयू (क्रिटिकल केयर यूनिट) की भी सुविधा मिलने वाली है. इसके लिए 44 करोड़ की लागत से बिल्डिंग का निर्माण शुरू कर दिया गया है. सीसीयू जी प्लस फाइव होगा. इसको 18 महीने में बनाकर तैयार करने की योजना है. इसके तैयार होने से अस्पताल में इलाज कराने आने वाले क्रिटिकल मरीजों को रखकर इलाज किया जायेगा.

इसके बनने से गंभीर मरीजों को इलाज के लिए रिम्स नहीं जाना होगा. एक ही जगह पर सभी बीमारियों का इलाज हो सकेगा. इसको नये अस्पताल के पीछे बनाया जा रहा है. एमजीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने बताया मेडिकल कॉलेज परिसर में बन रहे सीसीयू अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा. इसमें गंभीर मरीजों को इलाज से संबंधित हर प्रकार की सुविधा मिलेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >