jAMSHEDPUR MEDIA CUP CRICKET : मानगो के हाथों हारकर टेल्को की टीम प्रतियोगिता से बाहर

JAMSHEDPUR SPORTS NEWS : मानगो मनमौजी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है.

जमशेदपुर. प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर की ओर से को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में आयोजित मीडिया कप में बुधवार को टेल्को टशन व मानगो मनमौजी के बीच मैच खेला गया. इसमें मानगो की टीम 6 रन से जीत हासिल करते हुए फाइनल में पहुंच गयी है. वहीं, हार के साथ टेल्को टशन की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गयी है. मानगो मनमौजी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर मे 2 विकेट रक 85 रन बनाए. जवाब में टेल्को टशन की टीम ने दस ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 79 रन ही बना सकी. मानगो मनमौजी के तरफ से कप्तान वृंदावन महतो ने सर्वाधिक 27 गेंदों पर 45 रनों की पारी खेली. वहीं टेल्को टशन के आशीष ने सर्वाधिक 30 रनों की पारी खेली. मौके पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष संजीव भारद्वाज, पूर्व अध्यक्ष ब्रजेश सिंह, कौशल सिंह, बी श्रीनिवास, महासचिव विकास श्रीवास्तव व अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >