jamshedpur news : सोनारी थानांतर्गत सरिता बिहार निवासी अधिवक्ता कृष्णा कुमार लाल (50 वर्ष) ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना बुधवार देर रात की बतायी जा रही है. गुरुवार सुबह परिजनों ने उन्हें कमरे में फंदे से लटका देखा, जिसके बाद घर में अफरा-तफरी मच गयी. घटना की सूचना मिलते ही सोनारी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर अपने कब्जे में लिया. जानकारी के अनुसार, कृष्णा कुमार लाल के पिता राम लाल भी पेशे से अधिवक्ता हैं. बुधवार रात भोजन करने के बाद कृष्णा कुमार लाल अपने कमरे में सोने के लिए चले गये थे. गुरुवार सुबह जब परिजनों ने कमरे में देखा, तो वे फंदे से लटके मिले. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. फिलहाल शव को टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) के शवगृह में रखा गया है तथा शुक्रवार को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेजा जायेगा. परिजनों ने बताया कि कृष्णा कुमार लाल पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में रह रहे थे. परिवार के कई सदस्य शुक्रवार को शहर पहुंचेंगे, जिसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा. वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद जमशेदपुर कोर्ट के कई अधिवक्ता भी उनके आवास पहुंचे और शोक व्यक्त किया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
jamshedpur news : सोनारी में अधिवक्ता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
सरिता बिहार स्थित आवास में रहते थे कृष्णा कुमार लाल

जमशेदपुर (फाइल फोटो)