Jamshedpur News : झामुमो जिला कमेटी में सांगठनिक बदलाव, प्रीतम हेंब्रम बने कार्यालय सचिव

झारखंड मुक्ति मोर्चा की पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी ने संगठन को और अधिक मजबूत व सक्रिय बनाने के लिए सांगठनिक बदलाव किये हैं.

Jamshedpur News :

झारखंड मुक्ति मोर्चा की पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी ने संगठन को और अधिक मजबूत व सक्रिय बनाने के लिए सांगठनिक बदलाव किये हैं. पार्टी के सांगठनिक कार्यों और कागजी प्रक्रियाओं को सुचारू रूप से चलाने के लिए प्रीतम हेंब्रम को जिला कार्यालय सचिव नियुक्त किया गया है. वहीं, उनके सहयोग के लिए सुशील हेंब्रम को सह कार्यालय सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गयी है.

इस संबंध में जानकारी देते हुए झामुमो के जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन ने बताया कि जिला कमेटी के गठन के बाद से ही कार्यालय की कागजी कार्रवाई, पत्राचार और अन्य प्रशासनिक कार्यों को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए पूर्णकालिक पदाधिकारियों की आवश्यकता महसूस की जा रही थी. इसी के मद्देनजर संगठन ने सर्वसम्मति से प्रीतम हेंब्रम और सुशील हेंब्रम को यह नयी ज़िम्मेदारी दी है. जिला अध्यक्ष ने निर्देश दिया है कि दोनों नवनियुक्त पदाधिकारी तत्काल अपना कार्यभार संभालेंगे और संगठन द्वारा सौंपे गये कार्यों का निष्पादन करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajesh singh

राजेश कुमार सिंह, 19 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे है. कटिहार जिला के मनिहारी अनुमंडल से प्रिंट के साथ डिजिटल में तीन वर्षों से कार्य कर रहे हैं. राजनीति, समाजिक क्षेत्र में गहरी रूचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >